प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना देवप्रयाग और कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। इसी क्रम में थाना देवप्रयाग पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी एक मामले में फरार चल रहे वारंटी लोकेश थापा को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी कूटरचना और आबकारी अधिनियम से संबंधित प्रकरण लंबित था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने न्यायालय एसीजेएम कोटद्वार द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में बाट-माप से संबंधित मामले में फरार चल रहे वारंटी नईम को गिरफ्तार किया। आरोपी को भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार वारंटियों में लोकेश थापा पुत्र वीरू थापा निवासी नेपाल तथा नईम शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश चौधरी (देवप्रयाग) उपनिरीक्षक विनोद चपराणा (कोटद्वार) हेड कांस्टेबल बुद्धि बल्लभ सिंह (देवप्रयाग) तथा हेड कांस्टेबल करण यादव (कोटद्वार) शामिल रहे।
Spread the love