Spread the love

प्रदीप कुमार
चम्बा-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपराधियों असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली चम्बा पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 19 जून 2026 को कोतवाली चम्बा पुलिस द्वारा कस्बा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पीडब्ल्यूडी कार्यालय तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम चन्द्रबीर सिंह नेगी उर्फ बन्टी निवासी ग्राम सौंदकोटी थाना चम्बा जनपद टिहरी गढ़वाल बताया। जांच के दौरान पता चला कि उसके विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। पूर्व में उसे आदेशों से अवगत कराते हुए जनपद टिहरी गढ़वाल की सीमा से बाहर छोड़ा गया था। इसके बावजूद वह बिना किसी वैध और संतोषजनक कारण के जनपद की सीमा के भीतर पाया गया जो जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का स्पष्ट उल्लंघन है। अभियुक्त की आपराधिक पृष्ठभूमि और आदेशों की अवहेलना को देखते हुए कोतवाली चम्बा पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रबीर सिंह नेगी उर्फ बन्टी निवासी ग्राम सौंदकोटी थाना चम्बा जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष है। टिहरी पुलिस ने कहा है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तथा न्यायालय एवं प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा अपर उपनिरीक्षक राकेश राणा मुख्य आरक्षी महेश कुमार एवं मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp