प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल में 18 जून से 20 जून 2026 तक प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सेवा सुशासन और विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत की ओर जन-जन तक विकास हर घर कल्याण” थीम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बोराड़ी में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन रावत की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों से संबंधित स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। विभागीय अधिकारियों ने महिलाओं बच्चों एवं किशोरियों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को उनसे जुड़ने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा अन्य विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई। वहीं प्रतापनगर विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज रौनाद रमौली में भी जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़ना है। शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संवाद किया।
