प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। नगर पंचायत गुप्तकाशी सभागार में गुरुवार को ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विशेश्वरी देवी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं को लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा। जन संवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिशासी अधिकारी भारत भूषण पंवार ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में से 26 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष 4 शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई एवं निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने स्थानीय स्तर पर आधार कार्ड संबंधी सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर देते हुए माह में एक दिन आधार शिविर आयोजित किए जाने की मांग रखी। इसके अलावा राशन कार्ड नहीं बनने केवाईसी प्रक्रिया में आ रही समस्याओं तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को भी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विशेश्वरी देवी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी वार्ड सदस्य गौरव रावत शहरी विकास विभाग से हिमांशु बहुगुणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया।
Spread the love