Spread the love

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित 7 शिकायतें दर्ज 4 का मौके पर निस्तारण

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 7 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष समस्याओं को समाधान हेतु त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।आयोजित जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम के अवसर पर प्रशासक ग्राम पंचायत नगरासू उषा देवी द्वारा रेलवे से गांव का रास्ता,पंचायत व आवासीय भवन प्रभावित हो जाने के बावजूद अभी तक पुनर्निर्माण की कार्यवाही नहीं होने की समस्या से अवगत कराया गया। सन गांव के हर्षवर्धन बहुगुणा ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि सौड़ में उनके नाम की जमीन को कब्जाया जा रहा है। जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की। अपर बाजार निवासी हरीश लाल ने समस्या दर्ज करते हुए कहा कि बीते माह बारिश व तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से उनका शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया था जिसका उन्हें अभी तक न तो मुआवजा नहीं मिल पाया है और न ही गिरे पेड़ को हटाया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया। तरह आयोजित जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 7 शिकायत दर्ज की गई,जिनमें 4 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया,जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लें तथा समयबद्धता के साथ उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों के लिए स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं,उनका निर्धारित समय के भीतर निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। यदि किसी अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती जाती है,तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दर्ज शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता एवं जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि किसी भी आम जनमानस अथवा कर्मचारी की कोई समस्या या भुगतान संबंधित प्रकरण लंबित है,तो उसे संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए ताकि संबंधित को त्वरित लाभ प्राप्त हो सके।जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि एल-1 स्तर पर 122 और एल-2 स्तर पर 33 शिकायतें लंबित हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर उप वन संरक्षक रुद्रप्रयाग कल्याणी,मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत,उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामप्रकाश,पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल,अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी,जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा,जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली,प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp