Spread the love

11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-हरित योग कार्यक्रम आयोजित

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के चलते कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस विशेष आयोजन का उद्देश्य योग के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता था।योग दिवस-हरित योग कार्यक्रम का शुभारंभ योग अनुदेशक रविन्द्र सिंह व राजीव तिवारी द्वारा प्रातः 8 बजे सूर्य नमस्कार व सामूहिक योग अभ्यास के साथ हुआ। इस अवसर पर डाॅ.मनीष बर्तवाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग को जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं व पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र के पश्चात् प्रतिभागियों द्वारा मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण भी किया गया। विभिन्न प्रकार के औषधीय व छायादार पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम का समापन हरित भारत-स्वच्छ भारत के नारे के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp