Spread the love

विधायक विनोद कंडारी ने देवप्रयाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई एक्स-रे मशीन का किया शुभारंभ

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।देवप्रयाग बागी क्षेत्र की बागी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवप्रयाग,बागी में नई एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने विधिवत रूप से मशीन का उद्घाटन किया।यह पहल स्थानीय नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। एक्स-रे तकनीशियन भारत कुमार ने औपचारिक रूप से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं,जिससे अब केंद्र पर एक्स-रे जांच की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी। विधायक कंडारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है और यह पहल उसी दिशा में एक ठोस प्रयास है।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस कार्य के लिए बधाई दी।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अंजना गुप्ता तथा उप चिकित्सा अधिकारी डॉ.चंदन मिश्रा भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए आशा जताई कि इससे चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा और अब आवश्यक जांचों के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp