प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस अवैध शराब तस्करों अपराधियों वारंटियों हिस्ट्रीशीटरों वांछितों इनामी बदमाशों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 22 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। 25 जून 2026 को अभियान के दौरान कनखल पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से रॉयल स्टैग ब्रांड के 22 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डोरीलाल पुत्र रामभरोसे निवासी कुम्हारगढ़ा थाना कनखल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी 22 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग पुलिस टीम हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार कांस्टेबल संजू सैनी
Spread the love