Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 3 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। 26 जून 2026 को गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पुराना पावर हाउस बहादराबाद क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुर्बान पुत्र जाकिर निवासी बेडपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बरामदगी 3 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा। पुलिस टीम उपनिरीक्षक विकास रावत प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद कांस्टेबल शाह आलम एवं पीआरडी अमजद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp