Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी परिसर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा थाना परिसर हनुमान और भगवान शिव के भजनों से भक्तिमय हो उठा तथा सभी के सुख समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पुलिस अधिकारियों पुलिस कर्मचारियों उनके परिजनों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर समाज में सुख-शांति समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ सहभागिता की। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सौहार्द सेवा सामाजिक एकता एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने समाज में आपसी भाईचारा शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp