प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय लोगों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं जिसके बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के समान रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण को भी प्रशासन और पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि हेमकुंड साहिब यात्रा तथा अन्य धार्मिक गतिविधियां किसी भी प्रकार से प्रभावित न हों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों को शनिवार को न्यायालय से जमानत मिल गई। इसके साथ ही प्रकरण की आगे की सुनवाई एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के समक्ष निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Spread the love