Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से महानगर कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप पंत ने कहा कि सभी मंडलों में शक्ति केंद्र प्रभारियों बूथ अध्यक्षों बूथ समितियों तथा युवा प्रमुखों की नियुक्ति शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने प्रत्येक शक्ति केंद्र पर वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति भी जल्द पूरी करने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने एक बूथ–20 यूथ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का आह्वान किया। जिला सह प्रभारी संजय तोमर ने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 28 जून को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक मंडल में व्यापक जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया जाए। बैठक में 15 से 30 जुलाई के बीच आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम 3 से 10 अगस्त तक प्रस्तावित खेल प्रतियोगिताओं एवं खिलाड़ी सम्मान सम्मेलन सहित सभी आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा अनुशासन और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष समर गुप्ता विमल चौधरी राहुल भट्ट सौरभ शर्मा विपिन कांबोज सागर सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp