Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित हनुमान मंदिर कमलेश्वर में संकट मोचन सेवा दल की ओर से 108वें सुंदरकांड पाठ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। संकट मोचन सेवा दल के सदस्यों ने बताया कि दल पिछले कई वर्षों से श्रीनगर क्षेत्र और आसपास के मंदिरों एवं शिवालयों में विवाह की पूर्व संध्या मुंडन संस्कार जन्मदिन तथा अन्य शुभ अवसरों पर नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन करता आ रहा है। इसी क्रम में 108 सुंदरकांड पाठ पूरे होने पर हवन यज्ञ आयोजित करने का संकल्प लिया गया था जिसे आज पूर्ण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया जिसके बाद वैदिक विधि-विधान से हवन यज्ञ संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य श्री क्षेत्र पर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की कृपा बनाए रखना समाज में धर्म सदाचार और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की उन्नति और समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग देश और समाज की सेवा के लिए सदैव सकारात्मक कार्य करते रहें यही समिति का संकल्प है। इस अवसर पर संकट मोचन सेवा दल के भगवती सिंह कठैत हरि सिंह बिष्ट रमेश चमोली राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल हरिकृष्ण नौटियाल और अंशुल रावत सहित श्रद्धालु रमेश पडियार गोपाल डुडेजा सपलिक पालीवाल रामचंद्र बड़ोनी रमा कठैत काका व्यास आचार्य सुशील फोनदड़ी तथा मंदिर के पुजारी जयप्रकाश डिमरी उपस्थित रहे। हवन यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं के बीच बूंदी हलवा और पिंजरी का प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp