प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने मोहर्रम जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 26 जून को कस्बा बहादराबाद में मोहर्रम पर्व के जुलूस के दौरान तीन व्यक्ति जुलूस में शामिल लोगों के साथ सरेआम आमदा फौजदारी कर रहे थे। उनके व्यवहार के कारण जुलूस में शामिल लोगों तथा आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आरोपियों के व्यवहार का विरोध किया जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोगों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र अमजद निवासी ड्रीम लैंड कॉलोनी बहादराबाद सुहैल पुत्र अमजद निवासी ड्रीम लैंड कॉलोनी बहादराबाद तथा साहिल पुत्र अनवर निवासी मोहल्ला माजरी थाना बहादराबाद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत हेड कांस्टेबल संजय कुमार कांस्टेबल पंकज बिष्ट तथा पीआरडी जवान अमजद शामिल रहे।
Spread the love