Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कानून व्यवस्था भंग करने और आपस में मारपीट तथा गाली-गलौज कर रही चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26/27 जून की रात नगर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में मायापुर चौकी पुलिस क्षेत्र में चेकिंग होटल ढाबों और धर्मशालाओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर रही थी। चेकिंग के दौरान शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर पुलिस ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू थीं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। पूछताछ में पता चला कि महिलाएं राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर आपस में विवाद कर रही थीं जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। किसी भी संज्ञेय अपराध अथवा शांति भंग की घटना को रोकने के लिए पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हिरासत में ली गई महिलाओं में एक महिला निवासी केनरा बैंक के निकट जगजीतपुर थाना कनखल मूल निवासी ऊझा पानीपत (हरियाणा) दूसरी महिला निवासी केनरा बैंक के निकट जगजीतपुर थाना कनखल मूल निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ तीसरी महिला निवासी ग्राम कोटसराय जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) तथा चौथी महिला हाल निवासी झुग्गी-झोपड़ी रोड़ीबेलवाला थाना नगर कोतवाली मूल निवासी सराय रोहिल्ला दिल्ली शामिल हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट उपनिरीक्षक ऋषिकांत पतवाल महिला अपर उपनिरीक्षक हेमलता पांडेय महिला कांस्टेबल मुन्नी राणा महिला होमगार्ड प्रीति तथा कांस्टेबल सचिन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp