प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के तहत चमोली जनपद में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर जनपदवासियों से जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलाने की अपील की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए पूरे जनपद में व्यापक तैयारियां की गई हैं। उत्तराखंड के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित 3,636 मीटर के दुर्गम ग्राम द्रोणागिरि सहित पूरे जिले में 611 पोलियो बूथ 5 ट्रांजिट टीमें तथा 236 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। अभियान के तहत जनपद के 30,916 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जनपद को 9 जोनों में विभाजित किया गया है तथा सभी जोनल अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिले में कुल 616 बूथों के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश पहले दिन पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह जाएंगे उन्हें 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक अभियान से वंचित न रहे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.वैष्णव कृष्णा सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर महेश देवराड़ी फील्ड सुपरवाइजर विपिन मालगुड़ी चंद्रशेखर मिंगवाल आस्था तिवारी एएनएम मंजू रानी रावत ऊषा गोरखा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love