प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.श्याम विजय ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.श्याम विजय ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और अभियान की सफलता तभी संभव है जब कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.बृजेश डोभाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ.अमित राय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश भट्ट जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी चन्द्र प्रकाश भट्ट सहित जिला चिकित्सालय की एएनएम नर्सिंग अधिकारी अन्य स्वास्थ्य कर्मी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।
Spread the love