Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने रविवार को पौड़ी जिले के श्रीनगर मंडल के बूथ संख्या 104 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत संवाद किया। उन्होंने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) डिजिटल लर्निंग संगठन विस्तार बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज देशवासियों के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। यह केवल विचारों के आदान-प्रदान का मंच नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अब 135वें एपिसोड तक पहुंच चुका है लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसे प्रत्येक माह एक उत्सव के रूप में मनाती है और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करती है। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना ही पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश भट्ट महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी पूर्व जिला अध्यक्ष अनिता बुढाकोटी प्रेमलाल पांडे बूथ अध्यक्ष आशीष उनियाल शुभम प्रभाकर उज्ज्वल अग्रवाल हीरालाल जैन शांति भट्ट रेनू सुंदरियाल सुनील गैरोला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp