प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने पत्नी की जहर देकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध हत्या के मामले में कार्रवाई की गई है। 4 फरवरी 2026 को मोहम्मद अनीश पुत्र नियाज निवासी ग्राम मरगूबपुर कोतवाली बहादराबाद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं की। घटनास्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट की सहायता से आवश्यक भौतिक साक्ष्य जुटाए गए तथा पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। जांच के दौरान प्राप्त एफएसएल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मृतका की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी। वैज्ञानिक साक्ष्यों और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की भूमिका स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए। आरोपी अफजाल लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बहादराबाद पुलिस ने 27 जून 2026 को बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल शांतर्शाह क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी कारण उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी अफजाल पुत्र मुस्लिम निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद कोतवाली बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 38 वर्ष। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह उपनिरीक्षक करम सिंह कांस्टेबल अरुण चमोली तथा कांस्टेबल विकास थापा।
Spread the love