प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नव सृजित बागेश्वर चम्पावत और पिथौरागढ़ परिसरों के लिए शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर संवर्ग में 244 नए पद सृजित किए गए हैं। शासन स्तर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इन पदों के सृजन से तीनों परिसरों को पहली बार स्थायी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक ढांचा मिलेगा जिससे शिक्षण शोध एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को नई गति मिलने के साथ छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार बागेश्वर चम्पावत और पिथौरागढ़ परिसरों के लिए शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर दोनों संवर्गों में नए पद स्वीकृत किए गए हैं। बागेश्वर परिसर में यूजीसी मानकों के अनुसार विभिन्न विषयों में 38 शैक्षणिक पद सृजित किए गए हैं जिनमें 29 असिस्टेंट प्रोफेसर 8 एसोसिएट प्रोफेसर और 1 प्रोफेसर का पद शामिल है। चम्पावत परिसर के लिए 31 शैक्षणिक पद स्वीकृत किए गए हैं जिनमें 30 असिस्टेंट प्रोफेसर तथा 1 एसोसिएट प्रोफेसर का पद शामिल है। वहीं पिथौरागढ़ परिसर के लिए 95 शैक्षणिक पद सृजित किए गए हैं जिनमें 59 असिस्टेंट प्रोफेसर 20 एसोसिएट प्रोफेसर तथा 16 प्रोफेसर के पद शामिल हैं। शिक्षणेत्तर संवर्ग के तहत प्रथम चरण में बागेश्वर परिसर के लिए 22 चम्पावत के लिए 17 तथा पिथौरागढ़ परिसर के लिए 41 पद सृजित किए गए हैं। इनमें पुस्तकालयाध्यक्ष सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहायक लेखाकार प्रधान सहायक वैयक्तिक सहायक वरिष्ठ सहायक कनिष्ठ सहायक प्रयोगशाला सहायक पर्यावरण मित्र माली परिचर और अनुसेवक सहित अन्य पद शामिल हैं। शासनादेश के अनुसार पूर्व में तीनों महाविद्यालयों के लिए स्वीकृत शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर संवर्ग के कुल 329 पद उच्च शिक्षा विभाग को समर्पित कर दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिन पदों पर आउटसोर्स व्यवस्था लागू होगी उन पर राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकृत एजेंसी के माध्यम से शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी। विभाग का कहना है कि नए पदों के सृजन से तीनों परिसरों में शिक्षण कार्य शोध गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बागेश्वर चम्पावत और पिथौरागढ़ परिसरों के लिए शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर संवर्ग में 244 पदों का सृजन कर दिया गया है। इन पदों के सापेक्ष शिक्षकों और कर्मचारियों का समायोजन किया जाएगा जबकि आउटसोर्स वाले पदों को भी अधिकृत एजेंसी के माध्यम से शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि नए पदों के सृजन से विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां अधिक प्रभावी व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।
Spread the love