प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से फायर सर्विस द्वारा लगातार फायर ऑडिट एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा मानकों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र खाती के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर के आसपास स्थित होटल रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों आपातकालीन निकास मार्गों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। फायर सर्विस टीम ने होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव एवं राहत कार्य करने के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्रीनगर चंदन सिंह बिष्ट ने श्रीनगर स्थित मधुर नर्सिंग होम एवं क्वालिटी फूड रेस्टोरेंट का फायर ऑडिट किया। वहीं प्रभारी फायर यूनिट थलीसैंण ने विकासखंड थलीसैंण के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां पाई गईं वहां संबंधित प्रबंधन को उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Spread the love