प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल 1200 नशीली टैबलेट और एक बलेनो कार बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब मादक पदार्थों नशे के कारोबार तथा जुआ-सट्टे में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी अभियान के तहत 29 जून 2026 को पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड पर एक बलेनो कार की तलाशी लेने पर उसमें से 480 नशीले कैप्सूल और 1200 नशीली टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से इस्लाम और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनका सिडकुल क्षेत्र में मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों के बीच नशीली दवाइयों की मांग अधिक होने के कारण लालच में आकर वे इन दवाइयों की अवैध बिक्री करने लगे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशीले कैप्सूल और टैबलेट की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी इस्लाम पुत्र शादी निवासी ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार। सद्दाम पुत्र रियाज निवासी ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार। बरामदगी PROXIOHM-SPAS के 480 नशीले कैप्सूल। Alprazolam 0.5 एमजी की 1200 नशीली टैबलेट। एक बलेनो कार। पुलिस टीम उपनिरीक्षक विकास रावत कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह कांस्टेबल सतेंद्र चौधरी तथा कांस्टेबल बलवंत सिंह।
