प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद प्रभारी सचिव वीके संत ने बुधवार को विकास भवन सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें। बैठक में स्वास्थ्य ग्राम्य विकास शिक्षा बाल विकास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति समाज कल्याण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण रोजगार से जुड़ी योजना के तहत पात्र परिवारों को निर्धारित अवधि तक रोजगार उपलब्ध कराने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के सभी लाभार्थियों को नियमित रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद में चिकित्सकों की कमी दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने का भी आश्वासन दिया। बैठक में प्रभारी सचिव ने जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी विभाग इसी प्रतिबद्धता और गंभीरता के साथ कार्य करते रहें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रभारी सचिव वीके संत का पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह परियोजना निदेशक डीआरडीए नलिनी घल्डियाल जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सतीश जोशी अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दीप सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love