विश्व पर्यावरण दिवस पर रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला जज/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग सहदेव सिंह के आदेशानुसार संपन्न हुआ।वृक्षारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं जनपद न्यायाधीश सहदेव सिंह ने की।इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों,अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अभियान में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार,सचिव/सिविल जज (सी.डि.) रवि रंजन,सिविल जज (सी.डि.) सुमन,न्यायिक मजिस्ट्रेट पारूल थपलियाल,सिविल जज (जू.डि.) जतिन मित्तल,बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप जगवाण,जिला शासकीय अधिवक्तागण,बार संघ के अन्य अधिवक्ता,तथा जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं औषधीय वृक्षों का रोपण किया गया। यह वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है,बल्कि इससे न्यायिक तंत्र के सामाजिक सरोकारों की भी स्पष्ट झलक मिलती है।इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आम जनमानस से भी अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान किया।
Spread the love