प्रदीप कुमार
यमकेश्वर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड अंतर्गत चरक डांडा गांव में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों,महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जिले के विभिन्न स्थलों पर योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है,बल्कि मानसिक संतुलन एवं जीवनशैली सुधार में भी सहायक है। इसी पहल से जनपद भर में योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 21 जून को जनपद के पांच प्रमुख स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य सतीश कोली ने प्रतिभागियों को वज्रासन,भुजंगासन,धनुरासन,सर्वांगासन,पश्चिमोत्तानासन,सूर्य नमस्कार,वृक्षासन, बालासन,बकासन,काकासन तथा शवासन का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और मानसिक तनाव कम होता है। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव में स्वच्छता अभियान के साथ ही फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग,सिडकुल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता,सचिव विवेक चौहान,ग्रीन प्लस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रमोद बंसल,डॉ.राकेश सेमवाल,डॉ.अनूप कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Spread the love
यमकेश्वर के चरेख डांडा गांव में हुआ योगाभ्यास