Spread the love

कोटद्वार रेंज में वृक्षारोपण कर मनाया गया पर्यावरण दिवस प्लास्टिक उन्मूलन का लिया संकल्प

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कोटद्वार रेंज के नगर वन क्षेत्र स्थित पनियाली कक्ष संख्या-1 में पेड़ माँ के नाम 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी,लैंसडाउन वन प्रभाग आकाश गंगवार द्वारा किया गया।  इस अवसर पर सेवानिवृत्त वन विभाग संघ के अनेक पूर्व कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभायी। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के कुल 30 पौधों का रोपण किया गया,जिसमें स्थानीय जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए चयनित पौधों को प्राथमिकता दी गयी। कार्यक्रम में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ पर थी। इसको ध्यान में रखते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा उसके उचित निस्तारण हेतु शपथ भी दिलायी गयी। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि हम न केवल वृक्षारोपण करें,बल्कि प्लास्टिक प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों को भी प्राथमिकता से लें। हमारी यह छोटी-सी पहल भविष्य की बड़ी सफलता का आधार बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp