Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। रायल ग्रूप जखोली के सौजन्य से पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबटिया व वन विभाग परिसर चिरबटिया के आसपास वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आजकल बरसाती मौसम को देखते हुए देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधौं का रोपण किया गया। इस अवसर पर वन रैंज अधिकारी हरीश थपलियाल फारेस्ट गार्ड मदन सिंह नेगी सूमेर सिंह कैंतुरा नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य बीरेन्द्र सिंह राणा पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के प्रभारी दीपक भट्ट,सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश महंगाई डाॅ.दीनदयाल भण्डारी विनोद मनोहर महंगाई संजय सेमवाल विनोद कपरुवाण ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायल ग्रूप जखोली की में स्मृति वाटिका की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पौधारोपण का कार्यक्रम जब तक जन आंदोलन का रूप नहीं लेगा तब तक हमारे पर्यावरण पर संकट के बादल मंडराते रहेंगे। उन्होंने रोपित पौधौं के संरक्षण करने का भी संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *