विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने एवं स्वच्छता का संदेश देने के हेतु आज जिला मुख्यालय के सटे टेका मार्ग तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर फैले कचरे को एकत्रित कर नगर पालिका की मदद से उसका निस्तारण किया गया। साथ ही उन्होंने सफाई अभियान में उपस्थितों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।जिला जज अजय चौधरी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी संस्थानों की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि हर नागरिक की सहभागिता इस दिशा में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे कूड़ा-करकट न फैलाएं और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।सफाई अभियान के दौरान विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे,कांच की बोतलों और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं को अलग-अलग करके एकत्र किया गया और उसका निस्तारण कराया गया। जिला जज ने बताया कि प्लास्टिक कचरा हमारे पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है और इसके लिए जनजागरुकता बेहद जरूरी है।इस अवसर पर न्यायालय के अधिकारियों,कर्मचारियों,नगर पालिका के सफाईकर्मी,तथा कई स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की। वहीं क्लीन हिमालय कैंपेन के संस्थापक हर्ष चंदोला ने कूड़ा एकत्रित करने के लिये बैग और गल्फ्स वितरित किये। क्लीन हिमालय कैंपेन द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाने पर जिला जज ने पूरी टीम की सराहना भी की। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी लक्ष्मण सिंह,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली,सिविल जज (सी.डि.) पौड़ी नेहा कय्यूम,न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी प्रतीक मथेला, सिविल जज (जू.डि.) पौड़ी प्रतीक्षा केसरवानी,प्रभागीय वनाधिकारी पवन नेगी,अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पौड़ी एस.पी. जोशी,मुख्य शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आर.एस.नेगी,क्लीन हिमालयन कैंपेन संस्था से रोमा भद्रा,अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी,न्यायालय के कर्मचारी,पुलिस व एनसीसी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Spread the love