प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग ने लक्सर क्षेत्र में अवैध खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। संयुक्त टीम ने बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद करने के नोटिस जारी किए तथा प्रयोगशाला जांच के लिए नमूने भी एकत्र किए। संबंधित संचालकों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी के आदेशों तथा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल आर.एस.रावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग लक्सर तहसील प्रशासन एवं थाना लक्सर की संयुक्त टीम ने बुधवार को लक्सर के समीप खरंजा कुतुबपुर स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। अभियान में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी तहसीलदार लक्सर दीवान राणा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन तथा थाना लक्सर की पुलिस टीम शामिल रही। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुरबान पुत्र छब्बर तथा इलियास पुत्र असरफ द्वारा बिना वैध फूड लाइसेंस के मावा निर्माण एवं दूध विक्रय का कार्य किया जा रहा था। जांच के दौरान खाद्य निर्माण से संबंधित आवश्यक अभिलेख एवं अनिवार्य दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसके बाद वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा दोनों इकाइयों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने के नोटिस जारी किए गए तथा उन्हें सील करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। संयुक्त टीम ने दोनों मावा निर्माण इकाइयों से मावा तैयार करने में उपयोग किए जा रहे दूध के तीन नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि बिना वैध लाइसेंस खाद्य निर्माण इकाई संचालित करने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सभी खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
Spread the love