नगर निगम श्रीनगर में सफाई कर्मियों की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे:भगवत मकवाना
प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में नगर निगम श्रीनगर के सभागार में बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उनके कल्याण को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के हितों का संरक्षण आवश्यक है।बैठक में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की संख्या में आवश्यकतानुसार वृद्धि की जाय ताकि कार्यभार संतुलित हो सके और नागरिकों को बेहतर सफाई सेवाएं मिल सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों का ईपीएफ भविष्य निधि समय पर काटा जाय और उसकी जानकारी पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने परमानेंट स्थायी सफाई कर्मचारियों के लिये गोल्डन कार्ड बनाये जाने तथा नॉन परमानेंट अस्थायी कर्मचारियों के लिए स्मार्ट कार्ड जारी किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों को स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये नियमित स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में कर्मचारियों की निशुल्क जांच व आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाय।बैठक में नगर आयुक्त नूपुर वर्मा,सीएमएस डॉ.विमल गुसाईं, सहायक नगर आयुक्त रवि राज बंगारी व गायत्री बिष्ट,सफाई स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love