प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चरस तस्करी के नेटवर्क की अहम कड़ी तक पहुंच बनाई है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी चरस सप्लायर को उत्तरकाशी के मनेरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी सूचना संकलन और प्रभावी रणनीति के चलते उसे दबोच लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री आपूर्ति परिवहन और वितरण से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में जनपदभर में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 1 मार्च 2026 को भीमगोड़ा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार मेनपाल और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया था। तलाशी में मेनपाल के कब्जे से 503 ग्राम तथा राजकुमार के कब्जे से 501 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई थी। इस मामले में थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 25 जून 2026 को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान चन्द्रपाल के कब्जे से 1 किलो 62 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई थी। इस मामले में भी थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों मामलों की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्य जुटाने पर यह तथ्य सामने आया कि बरामद चरस की आपूर्ति उत्तरकाशी के मनेरी निवासी बृजपाल द्वारा की गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे दोनों मामलों में वांछित नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गठित पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश सुरागरसी और तकनीकी सूचना संकलन की कार्रवाई जारी रखी। आखिरकार 18 जुलाई 2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उत्तरकाशी जनपद के मनेरी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी बृजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजपाल (36 वर्ष) पुत्र निहाल सिंह निवासी मनेरी जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस अधिनियम के दो अलग-अलग मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय रमन हेड कांस्टेबल दिनेश दिलवाल और कांस्टेबल सतपाल भण्डारी शामिल रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चरस तस्करी के नेटवर्क की अहम कड़ी तक पहुंच बनाई है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी चरस सप्लायर को उत्तरकाशी के मनेरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी सूचना संकलन और प्रभावी रणनीति के चलते उसे दबोच लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री आपूर्ति परिवहन और वितरण से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में जनपदभर में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 1 मार्च 2026 को भीमगोड़ा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार मेनपाल और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया था। तलाशी में मेनपाल के कब्जे से 503 ग्राम तथा राजकुमार के कब्जे से 501 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई थी। इस मामले में थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 25 जून 2026 को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान चन्द्रपाल के कब्जे से 1 किलो 62 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई थी। इस मामले में भी थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों मामलों की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्य जुटाने पर यह तथ्य सामने आया कि बरामद चरस की आपूर्ति उत्तरकाशी के मनेरी निवासी बृजपाल द्वारा की गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे दोनों मामलों में वांछित नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गठित पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश सुरागरसी और तकनीकी सूचना संकलन की कार्रवाई जारी रखी। आखिरकार 18 जुलाई 2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उत्तरकाशी जनपद के मनेरी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी बृजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजपाल (36 वर्ष) पुत्र निहाल सिंह निवासी मनेरी जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस अधिनियम के दो अलग-अलग मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय रमन हेड कांस्टेबल दिनेश दिलवाल और कांस्टेबल सतपाल भण्डारी शामिल रहे।