Spread the love

श्रीनगर का गंगा दर्शन पार्क बना पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र मेयर ने झूलों का किया शुभारंभ

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर स्थित गंगा दर्शन पार्क अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का नया केंद्र बनता जा रहा है।नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने रविवार को पार्क में बच्चों के लिए स्थापित किए गए आधुनिक झूलों का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गंगा दर्शन पार्क को एक संपूर्ण पारिवारिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।यह पार्क न केवल बच्चों के खेल और मनोरंजन का केंद्र बनेगा,बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह एक नया अनुभव प्रदान करेगा।मेयर आरती भंडारी ने बताया कि पार्क में मिकी माउस,ट्रेन सहित अन्य आकर्षक झूले लगाए गए हैं,जो बच्चों को आनंदित करेंगे और अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ गुणवत्ता समय बिताने का अवसर देंगे। इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे,जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी।स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्क अब परिवारों के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में एक नई पहचान बना रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में पार्क में और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।गंगा दर्शन पार्क का यह विकास श्रीनगर को पर्यटन,मनोरंजन और स्थानीय रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा देने का कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp