Spread the love

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से ऑपरेशन लगाम के तहत की जा रही सघन चेकिंग

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन लगाम अभियान को प्रभावी ढंग से चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर सघन चेकिंग की जा रही है।जनपद पुलिस के स्तर से चेकिंग के दौरान इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा या किसी भी प्रकार से रैश ड्राइविंग या अन्य ऐसे कृत्य जिनसे राह चल रहे अन्य यात्री वाहनों या स्थानीय स्तर पर आवागमन कर रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सम्पूर्ण जिले भर में निरन्तर चेकिंग अभियान जारी है। आज फाटा व सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के नेतृत्व में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 10 कि.ग्रा. चिकन व एक व्यक्ति के कब्जे से 5 बीयर की बोतलें बरामद हुई हैं,जिनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए इनके पास से बरामद सामग्री का विनष्टीकरण की कार्यवाही की गयी है। साथ ही पुलिस के स्तर से ओवरक्राउडिंग सहित यातायात नियमों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp