प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अस्पताल प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) की मान्यता मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बार एसोसिएशन श्रीनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत का आभार व्यक्त किया। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह भंडारी ने कहा कि श्रीकोट बेस चिकित्सालय को एनएबीएच की मान्यता मिलना पूरे उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दृढ़ इच्छाशक्ति चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के दूरदर्शी प्रयासों विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की विकासपरक सोच तथा प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से अब पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि यह मान्यता केवल एक प्रमाणपत्र नहीं बल्कि श्रीकोट बेस चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता के विश्वास की राष्ट्रीय स्तर पर पुष्टि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दृढ़ इच्छाशक्ति चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निरंतर मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना और उनकी पूरी टीम के समर्पित प्रयासों से चिकित्सालय ने राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता मानकों को हासिल किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब यह अस्पताल क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का आदर्श केंद्र बनकर उभरेगा। इस उपलब्धि पर बधाई और आभार व्यक्त करने वालों में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी पूर्व महासचिव विकास पंत महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट सह सचिव देवी प्रसाद खरे पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी सुरेंद्र सिंह रौथाण आनंद सिंह बुटोला नितेश भारती गौरव उपाध्याय रतन सिंह बिष्ट कुलदीप दानू लक्ष्मीकांत प्रेरणा काला सुनीता भंडारी परमानंद मैठानी बलवीर सिंह रौतेला ओम प्रकाश मैठानी सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से विश्वास व्यक्त किया कि एनएबीएच की मान्यता मिलने के बाद श्रीकोट बेस चिकित्सालय में मरीजों की देखभाल सुरक्षा और उपचार की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना तथा पूरी मेडिकल टीम को जनसेवा और चिकित्सालय के निरंतर विकास के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
