Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को टिहरी जन क्रांति के जननायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए कहा कि अल्प जीवनकाल में भी उन्होंने अपने कार्यों और देश के लिए दिए बलिदान से खुद को सर्वकालिक अमर बना दिया। इस अवसर पर नागेन्द्र इंका बजीरा की ओर से श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। मंच संचालक भरत सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को बताया कि श्रीदेव सुमन उत्तराखंड के एक महान बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह लेखक और टिहरी की ऐतिहासिक जनक्रांति के महानायक थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा ने श्रीदेव सुमन की शहादत को याद करते हुए छात्र छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने अमर शहीद श्रीदेव सुमन के सामन्त शाही अत्याचारों और सुमन के त्याग एवं बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इस अवसर पर शिक्षक शोवेन्द्र शाह राजेन्द्र सिंह राणा रश्मि नेगी भरत सिंह चौहान प्रीति बिष्ट गौतम भट्ट अनिल कुमार स्नेही उत्तमा योगेश उनियाल सतीश राणा धनी लाल कमल लाल मोर सिंह विजयलक्ष्मी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *