Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम में रविवार को एक तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देने के बाद यात्री को विवेकानंद अस्पताल केदारनाथ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्राथमिक उपचार दिया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। इसके बाद यात्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश भेजा गया जहां उसका उपचार जारी है। बीमार यात्री की पहचान राम प्रकाश यादव (66 वर्ष) निवासी बिहार के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई और समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से यात्री को शीघ्र उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *