पौड़ी पुलिस ने पोकलैंड बकेट से युवक की हत्या करने वाले आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 7 जून 2025 को रात्रि 11:30 बजे सुमन देवरानी अपने साथी के साथ गुमखाल से सतपुली की ओर आ रहे थे,मल्ली सतपुली के पास रोड़ कटिंग का कार्य चल रहा है रोड़ खोलने हेतु किसी बात को लेकर जेसीबी ऑपरेटर के साथ सुमन देवरानी की बहस हो गई जिसमें पोकलैन्ड ऑपरेटर द्वारा पोकलैन्ड के बकेट से सुमन देवरानी पर हमला कर दिया जिससे सुमन देवरानी की मृत्यु हो गई। और पोकलैन्ड ऑपरेटर प्रवीण सिंह निवासी-जोशीमठ,चमोली घटनास्थल से फरार हो गया। जिस सम्बन्ध में थाना सतपुली पर पंजीकृत किया गया।युवक की हत्या की घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी लोकेश्वर सिंह द्वारा घटना के सम्बन्ध में ठोस साक्ष्यों का संकलन कर हत्यारोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह व पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष सतपुली जगमोहन सिंह रमोला के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा ठोस साक्ष्यों का संकलन किया गया साथ ही फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी संकलन किया गया है। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व मेनुअल पुलिसिंग के द्वारा अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त प्रवीण सिंह बर्थवाल को चन्द घण्टों के अन्दर दिनांक 9 जून 2025 को रात्रि में यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आज न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त,प्रवीण सिंह बर्थवाल पुत्र जसपाल सिंह,निवासी-ग्राम-चुनार,मारवाडी जोशीमठ,जनपद-चमोली,उत्तराखण्ड़।पुलिस टीम,उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान-प्रभारी -CIU,उपनिरीक्षक दिनेश कुमार,उपर उपनिरीक्षक सुशील चौधरी,आरक्षी हरीश-CIU,आरक्षी अमरजीत-CIU,आरक्षी 363 ना.पु.सुरेश शाह
