प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल की ओर से प्रतिकूल मौसम में अपनी सेवाएं दे रहे पुलिसकर्मियों एवं सड़क किनारे खुले में व्यवसाय करने वाले लोगों की सुविधा के लिए स्टैंड वाले छाते वितरित किए गए। यह सेवा कार्य आशा सीमेंट एजेंसी श्रीकोट के संचालक रोटेरियन जगदीश नेगी के सहयोग से किया गया। रोटरी क्लब की टीम ने श्रीनगर कोतवाली और कीर्तिनगर थाने में पुलिसकर्मियों को छाते वितरित किए। इसके साथ ही सड़क किनारे खुले में व्यवसाय करने वाले जरूरतमंद व्यापारियों को भी स्टैंड वाले छाते प्रदान किए गए। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं वहीं कई व्यापारी खुले में बैठकर अपना व्यवसाय करते हैं। ऐसे में उन्हें मौसम से राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौडियाल सचिव रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ.राजेंद्र सिंह भंडारी रोटेरियन खिलेन्द्र चौधरी रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी रोटेरियन ओपी गोदियाल रोटेरियन डॉ.केके गुप्ता रोटेरियन संजय रावत रोटेरियन डॉ.प्रदीप अंथवाल एवं रोटेरियन सीताराम बहुगुणा उपस्थित रहे। श्रीनगर कोतवाली के कोतवाल कुलदीप सिंह एवं थाना कीर्तिनगर के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल की इस पहल की सराहना करते हुए क्लब का आभार व्यक्त किया।
Spread the love