Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। समाज को अपराधमुक्त सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत ट्रू फ्रेंड्स चैरिटेबल ट्रस्ट एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और एंटी नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त रूप से आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शिक्षिकाओं तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। गोष्ठी के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को मानव तस्करी बाल श्रम भिक्षावृत्ति वेश्यावृत्ति पॉक्सो अधिनियम गुड टच-बैड टच महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि शोषण अथवा अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल अपने अभिभावकों शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों की भी जानकारी दी गई। छात्राओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट फर्जी लिंक एपीके फाइल ऑनलाइन लॉटरी केबीसी फ्रॉड ओएलएक्स धोखाधड़ी रिश्तेदार या परिचित बनकर की जाने वाली ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को यह भी बताया गया कि यदि वे किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होती हैं तो घबराएं नहीं बल्कि तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस टीम ने छात्राओं से सतर्क जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सजगता और सही समय पर दी गई सूचना से अनेक अपराधों को रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp