Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड किशन सिंह नेगी ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग जनपद का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने समीक्षा बैठक लेने के साथ ही एसआईआर कंट्रोल रूम तथा मतदेय स्थल पर चल रही सुनवाई एवं निस्तारण प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। पूर्वाह्न 11 बजे एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 07-केदारनाथ एवं 08-रुद्रप्रयाग के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नोटिस वितरण दावे एवं आपत्तियों की प्राप्ति सुनवाई एवं निस्तारण बीएलओ द्वारा किए जा रहे क्षेत्रीय सत्यापन अभिलेखों के संधारण तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई की प्रगति का आकलन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समयसीमा का पूरी गंभीरता के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली का शुद्ध एवं त्रुटिरहित अद्यतन लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है इसलिए प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष पारदर्शी और तथ्यपरक परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही सभी दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचन नामावली से वंचित न रहे। समीक्षा बैठक के बाद उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय रुद्रप्रयाग स्थित एसआईआर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में संचालित व्यवस्थाओं अभिलेखों के संधारण प्राप्त शिकायतों के निस्तारण दैनिक प्रगति के अनुश्रवण तथा सूचना संकलन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सूचनाओं का नियमित अद्यतन किया जाए तथा निर्वाचन आयोग को भेजी जाने वाली रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप एवं समय पर उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद उन्होंने विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के मतदेय स्थल संख्या-151 शहीद गोविंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग पहुंचकर नोटिसों की सुनवाई एवं निस्तारण प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ से प्राप्त आवेदनों नोटिसों की तामील सुनवाई की कार्यवाही तथा अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार सुनवाई का अवसर दिया जाए तथा सभी अभिलेख सुव्यवस्थित रूप से संधारित किए जाएं। समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp