Spread the love

प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी प्रभावी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी ने गुरुवार को तहसील कर्णप्रयाग में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन प्रकरणों की सुनवाई एवं नोटिस वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दावे एवं आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि नोटिसों का वितरण पूरी तरह समयबद्ध विधिसम्मत एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को निष्पक्ष सुनवाई का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों से निर्वाचन संबंधी कार्यों में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी भी ली तथा उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुनवाई प्रक्रिया नोटिस वितरण तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र चंद्र सती प्रवीन भट्ट दीपेन्द्र पवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp