प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम के अन्तर्गत जीएण्डटीआई मैदान से तिवाड़ी मौहल्ला के बीचोंबीच रास्ते से आने वाला नाला लोगों व आम राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना था ऐसे में नगर निगम के तिवाड़ी मौहल्ला के पार्षद रमेश चंद्र रमोला ने तिवाड़ी मौहल्ला में वर्षों से मरम्मत की राह देख रहे रास्तों पर अपने निजी प्रयास से एंगिल की जाली लगाकर रास्ते पर मरम्मत कार्य करवा कर राहगीरों के लिए सुविधाजनक बना दिया है। विदित हो कि यह रास्ता तिवाड़ी मौहल्ला से भगवान कमलेश्वर मन्दिर सहित न्यू कमलेश्वर व केदार मौहल्ला आने जाने वालों का सम्पर्क मार्ग है और करीब विगत दो वर्षों से भी अधिक समय से इस रास्ते के तिराह पर रास्ते के बीचोंबीच लगा लोहे के एंगिल की जाली क्षतिग्रस्त होने के कारण बीच तिराहे पर सेट हुए सींमेण्ट का कट्टा रखा था ताकि आम पैदल चलने वाले लोग व बाइक सवार सीधे गड्ढे में घुसने से बच सकें। शनिवार को वार्ड पार्षद रमेश चंद्र रमोला ने क्षतिग्रस्त रास्ते पर लोहे के एंगिल की जाली लगावाकर रास्ते को आम राहगीरों व बाइक सवारों के लिए सुविधाजनक बना दिया है। पार्षद रमोला के इस सराहनीय कार्य के लिए मौहल्ला वासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Spread the love