Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने ग्राम रसूलपुर में हुई नकबजनी और चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो फरार वांछित आरोपितों को चोरी की संपत्ति के साथ हिरासत में लिया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 3 अगस्त 2026 को वादी प्रदीप कुमार पुत्र हुकम सिंह निवासी रसूलपुर तेल्लीवाला जनपद हरिद्वार ने थाना पिरान कलियर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि 3 अगस्त की सुबह अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर के दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरे में रखी अलमारी को तोड़ दिया और उसमें रखे 2 लाख रुपये तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वादी की तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। नकबजनी जैसे संगीन अपराध में फरार वांछित आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने 7 अगस्त 2026 को फरार आरोपित अभय सैनी पुत्र अनिल कुमार निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार तथा आदित्य सैनी उर्फ आदि पुत्र राजकुमार सैनी निवासी रसूलपुर तेलीबाला थाना कलियर जनपद हरिद्वार को हद्वीपुर गांव से हिरासत में लिया। दोनों के कब्जे से चोरी की संपत्ति जिसमें सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी शामिल है बरामद की गई। पुलिस के अनुसार एक सह आरोपित के विरुद्ध पूर्व में थाना फतेहपुर सहारनपुर एवं थाना भगवानपुर में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपित अभय सैनी पुत्र अनिल कुमार निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार। आदित्य सैनी उर्फ आदि पुत्र राजकुमार सैनी निवासी रसूलपुर तेलीबाला थाना कलियर जनपद हरिद्वार। बरामद संपत्ति पांच पचागले छह जोड़ी बिछुए 21 सिक्के और चार कंगन सभी सफेद धातु के तथा एक लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। पुलिस टीम सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल सोनू कुमार एवं हेड कांस्टेबल इसरार अली पुलिस टीम में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *