Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत ने प्राइवेट वार्ड में भर्ती देवलगढ राजराजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने पुजारी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कुंजिका प्रसाद उनियाल ने डॉ.सीएमएस रावत को पुनः प्राचार्य की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने भी मेडिकल कॉलेज एवं बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब डॉ.सीएमएस रावत के लंबे प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय अनुभव का लाभ संस्थान को मिलेगा और उनके नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज एवं बेस अस्पताल नये आयाम स्थापित करेगे तथा मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। इस मौके पर दीपक उनियाल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *