Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव’ के अंतर्गत ‘स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् की भूमिका’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 32 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वंदे मातरम् समिति के समन्वयक डॉ.विश्वेश वाग्मी ने विद्यार्थियों से स्मरणोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के संरक्षण में ‘वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव’ को व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत आगामी प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉ.नेहा मर्तौलिया डॉ.कपिल पंवार डॉ.नीतीश बौंठियाल एवं डॉ.शंकर परगाई सहित शिक्षक एवं शोधार्थियों ने अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *