Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व की सबसे बड़ी निरंतर चलने वाली कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यात्रा के अंतिम दिनों में धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ के बीच उत्तराखंड सरकार की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुविधा सुरक्षा और सुचारु यात्रा के लिए किए गए व्यापक इंतजामों की श्रद्धालु जमकर सराहना कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था साफ-सफाई पेयजल स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार यात्रा मार्गों और पार्किंग स्थलों पर व्यवस्थाएं पहले की अपेक्षा बेहतर दिखाई दे रही हैं। हरियाणा से डाक कांवड़ के लिए हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त राजेश ने बताया कि वे गंगाजल लेने हरिद्वार आए हैं। उन्होंने कहा कि बैरागी कैंप में पार्किंग की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां पांच से छह हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। पार्किंग में जगह-जगह लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा खाने पीने के पानी और शौचालय की भी अच्छी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्किंग की व्यवस्था भी बेहतर तरीके से की गई है। इतनी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। राजस्थान से डाक कांवड़ लेने आए इन्द्रेश कुमार बंसल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ओर से सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी की गई हैं। उन्होंने पार्किंग में बेहतर व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। पंजाब के संगरूर से डाक कांवड़ यात्रा पर आए सुरेंद्रलाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड सरकार की ओर से बहुत बेहतर ढंग से व्यवस्थाएं की गई हैं। पार्किंग में लाइट पानी और जगह-जगह मेडिकल शिविर लगाए गए हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी पहले से बेहतर है। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया। हरियाणा के पलवल से आए शिवभक्त हरेंद्र ने कहा कि इस बार व्यवस्थाएं पहले से बहुत अच्छी हैं। शौचालय साफ-सुथरे हैं और पानी की व्यवस्था भी अच्छी है। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का बार-बार धन्यवाद करते हैं क्योंकि इस बार कांवड़ यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। कांवड़ यात्रियों ने कहा कि इस बार यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था सुरक्षा इंतजाम और पेयजल की सुविधा पहले से काफी बेहतर दिखाई दे रही है। शिवमय हुई धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस-प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि बेहतर प्रबंधन और सेवाभाव के कारण कांवड़ यात्रा का अनुभव और भी यादगार बन रहा है। यात्रा के अंतिम चरण में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच प्रशासन की व्यवस्थाओं से शिवभक्त संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *