प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दो घरों में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से जेवरात बेचकर प्राप्त पांच लाख रुपये की नकदी दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त टैम्पो बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में 29 जुलाई 2026 की रात गली ए-20 टिहरी विस्थापित कॉलोनी में स्वर्गीय राजेन्द्र पाल के मकान और उनके बगल के मकान में अज्ञात चोरों ने जेवरात एवं नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के संबंध में मकान निवासी महिला की सूचना पर 4 अगस्त 2026 को कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। सीआईयू हरिद्वार को तकनीकी सहयोग और महत्वपूर्ण सुराग जुटाने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों का ग्राफ तैयार करते हुए आसपास रहने और काम करने वाले लोगों से पूछताछ की तथा महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का भी अध्ययन किया गया। जांच के दौरान घटना में एक टैम्पो के शामिल होने की जानकारी सामने आई। टैम्पो के परमिट से संबंधित जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीमों ने सीआईयू के साथ मिलकर टैम्पो और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके लिए जनपद के साथ ही जनपद से बाहर भी दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद 7 अगस्त 2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि घटना में शामिल टैम्पो हरिद्वार में बीएचईएल की ओर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीएचईएल स्टेडियम के पास सुरेश्वरी देवी मंदिर की ओर जाने वाले तिराहे से नीले रंग के टैम्पो को रोककर एक संदिग्ध आरोपी अक्षय उर्फ गोलू पुत्र होशियार सिंह निवासी टांडा माईदास थाना नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से स्वर्गीय राजेन्द्र पाल के नाम का पुलिस कार्ड बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त टैम्पो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में अक्षय ने बताया कि सोनू सैनी और सोनू शर्मा उसके दोस्त हैं। तीनों ने मिलकर 29 जुलाई 2026 को टिहरी विस्थापित कॉलोनी में टैम्पो से जाकर दो घरों के ताले तोड़कर वहां से जेवरात और सामान चोरी किया था। अक्षय ने बताया कि राजेन्द्र पाल के नाम का पुलिस कार्ड उसने अपने पास रख लिया था। वह चंडी चौक से ऋषिकेश तक टैम्पो चलाता है और कभी-कभी पुलिस रोकती है इसलिए उसने पुलिस कार्ड अपने पास रखा था। अक्षय ने यह भी बताया कि उसके साथी सोनू सैनी और सोनू शर्मा जेवरात बेचने बिजनौर गए थे और 7 अगस्त को हरिद्वार आए थे। दोनों रावली महदूद में डेंसो चौक के पास स्थित उसके कमरे में रुके हुए थे और वह अपना हिस्सा लेने जा रहा था। अक्षय उर्फ गोलू की निशानदेही पर पुलिस टीम ने रावली महदूद में डेंसो चौक के पास एटीएम के सामने वाली गली में स्थित मकान पर दबिश दी। वहां से दो अन्य आरोपियों सोनू सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी टीबड़ी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उत्तर प्रदेश और सोनू शर्मा पुत्र रोहताश शर्मा निवासी धामपुर जयत्रा थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिवनगर जयन्तीपुर रोड सीमापुर ब्रह्मपुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल पांच लाख रुपये की नकदी राजेन्द्र पाल का पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किया गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को उन्होंने शाम के समय शराब पीकर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में बंद घरों में चोरी करने की योजना बनाई थी। इसके बाद वे गली ए-20 में पहुंचे। वहां एक घर के बाहर ताला लगा हुआ था और पूरे घर की लाइट बंद थी। उन्होंने उसका ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन घर में उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पास के मकान पर ताला लगा देखा और उसका ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। आरोपियों के अनुसार उन्होंने घर के अंदर अलमारी का ताला तोड़ा जिसमें उन्हें सोने का सामान मिला। इस सामान को उन्होंने अगले ही दिन धामपुर में एक चलते-फिरते व्यापारी को पांच लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद तीनों आरोपी इन पैसों को बांटने के लिए अक्षय के कमरे पर आए थे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपियों अक्षय उर्फ गोलू, सोनू सैनी और सोनू शर्मा के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय उर्फ गोलू पुत्र होशियार सिंह निवासी टांडा माईदास थाना नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश सोनू सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी वार्ड नंबर 2 टीबड़ी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उत्तर प्रदेश और सोनू शर्मा पुत्र रोहताश शर्मा निवासी धामपुर जयत्रा थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिवनगर जयन्तीपुर रोड सीमापुर ब्रह्मपुरी थाना कटघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश शामिल हैं। बरामदगी में जेवरात बेचकर प्राप्त पांच लाख रुपये की नकदी घटना में प्रयुक्त टैम्पो नंबर UK07TC04573 एक पुलिस कार्ड एक पैन कार्ड और एक आधार कार्ड शामिल है। अक्षय उर्फ गोलू के पूर्व आपराधिक इतिहास में थाना सिडकुल हरिद्वार में वर्ष 2020 का एक मुकदमा वर्ष 2024 के दो मुकदमे थाना सिडकुल हरिद्वार और थाना कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में दर्ज होना बताया गया है। सोनू सैनी के पूर्व आपराधिक इतिहास में वर्ष 2020 में थाना धामपुर बिजनौर में तीन मुकदमे, वर्ष 2023 में थाना नगीना बिजनौर में दो मुकदमे वर्ष 2025 में थाना सिटी बिजनौर में एक मुकदमा तथा थाना कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में एक मुकदमा दर्ज होना बताया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान प्रभारी चौकी गैस प्लांट उपनिरीक्षक राहुल थापा अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल कांस्टेबल करम तोमर कांस्टेबल गम्भीर तोमर कांस्टेबल प्रेम दानू कांस्टेबल अजय कांस्टेबल विजयपाल कांस्टेबल दिग्पाल सिंह और कांस्टेबल अर्जुन रावत शामिल रहे। सीआईयू टीम में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट प्रभारी और कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।
Spread the love