Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित अभियोगों की प्रगति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जनपदीय एएनटीएफ एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एसएसपी ने प्रत्येक थाने में दर्ज एनडीपीएस अभियोगों विवेचनाओं की प्रगति वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी आरोप पत्रों की स्थिति जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई एवं प्रस्तावित निरोधात्मक कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई संपत्ति जब्ती तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने और खराब प्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एनडीपीएस से संबंधित प्रकरणों की विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने निर्देशित किया कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आदतन एवं पेशेवर तस्करों के विरुद्ध पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर शीघ्र प्रेषित किए जाएं। साथ ही ऐसे तस्करों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार गैंगस्टर एक्ट संपत्ति जब्ती एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क एवं आर्थिक स्रोतों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। संबंधित तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसी शिकायतों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में जब्त मादक पदार्थों यानी केस प्रॉपर्टी के समयबद्ध निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार मालों के शीघ्र निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे अनावश्यक रूप से लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने सूचना तंत्र को मजबूत करने संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने दोहराया कि जनपद में नशा एवं मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। एनडीपीएस एक्ट पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट गैंगस्टर एक्ट संपत्ति जब्ती एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों का प्रभावी उपयोग कर नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही इस दिशा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *