Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे लगातार व्यवस्थाओं की स्वयं निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में एसएसपी ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर कांवड़ मेला क्षेत्र में की जा रही सीसीटीवी एवं ड्रोन मॉनिटरिंग का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ मेला क्षेत्र प्रमुख मार्गों संवेदनशील स्थानों पार्किंग स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में की जा रही निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी के संबंध में भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क नजर रखी जाए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जाम वाले स्थानों पर पुलिस बल की त्वरित तैनाती सुनिश्चित की जाए। एसएसपी ने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार प्रभावी निगरानी रखने भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात बाधित होने की सूचना मिलने पर त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाए। उन्होंने कांवड़ियों एवं आमजन की सुविधा के लिए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स टीम को तत्काल सक्रिय करने के भी निर्देश दिए। एसएसपी श्वेता चौबे ने स्पष्ट किया कि टिहरी पुलिस सड़कों पर तैनात पुलिस बल से लेकर कंट्रोल रूम में उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों तक हर स्तर पर कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुगम यातायात और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। टिहरी पुलिस का संकल्प सुरक्षित कांवड़ यात्रा सुगम यातायात और श्रद्धालुओं की सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *