Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत ‘युवा संगम फेज-VII’ के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो.एमएस नेगी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाले युवा संगम फेज-VII कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल ऑफ अर्थ साइंसेज के डीन प्रो.एमएस नेगी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति कुलपति की स्वीकृति के बाद की गई है। नोडल अधिकारी को कार्यक्रम की योजना समन्वय आयोजन और संचालन की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें कार्यक्रम के प्रभावी और सफल संचालन के लिए आवश्यकतानुसार एक उपयुक्त टीम गठित कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने के लिए अधिकृत किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी डीन विभागाध्यक्षों परिसर निदेशकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रति विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। युवा संगम का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच संवाद सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। गढ़वाल विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए अब तैयारियां नोडल अधिकारी के समन्वय में आगे बढ़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp